रांची, मई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। जूनागढ़ अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। प्रभु प्रेमी संघ तथा गो माता सेवा समिति के सदस्यों एवं सैकड़ों समर्थकों ने गुरुदेव अवधेशानंद गिरी महाराज का अभिनंदन एवं स्वागत किया। भक्तों से मिलने के बाद आचार्य अवधेशानंद गिरि ने संक्षिप्त उद्बोधन में सभी को प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है। स्वामी जी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी। कहा, सेना पर पूरे देश को गर्व है। स्वामी अवधेशानंद रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान कर गए। वह जमशेदपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। 18 मई की संध्या 5 ब...