गोंडा, मार्च 19 -- गोण्डा, संवाददाता। द्वापर युग में धरती पर व्याप्त अनाचार खत्म करने एवं समाज में धर्म मर्यादा युक्त सदाचार की स्थापना के लिए योगेश्वर श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। ये बातें सिविल लाइंस में अफीम कोठी के पास आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथाव्यास अयोध्या के आचार्य कौशल किशोर मिश्र ने अपने प्रवचन में कही। श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा व्यास कौशल किशोर मिश्र ने कहा कि भगवान कृष्ण चंद्र वंश में अवतार लिया था। योगेश्वर श्रीकृष्ण ने मामा कंस के कारागार में कैद पिता वसुदेव माता देवकी के पुत्र रूप में अवतार लिया। माता पिता ने भगवान के दिव्य स्वरूप की वंदना कर उनसे बालरूप में आने का अनुरोध किया। भगवान कृष्ण की कथा के साथ आयोजित जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर नृत्य व गायन किया। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.