बस्ती, मई 5 -- परसुरामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मखौड़ाधाम में वार्षिक श्रीराम महायज्ञ चल रहा है। इस मौके पर चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास श्यामजी महराज ने भगवान राम के जन्म की कथा सुनाया। भगवान जन्म के लिए मखौड़ाधाम की पवित्र भूमि का महत्व बताया। यह भी बताया कि पुत्रेष्टि यज्ञ कराने के लिए गुरु वशिष्ठ ने मख भूमि को क्यों चुना। इस मौके पर भगवान के जन्म की कथा सुन समूचा पांडाल हर्षित हुआ। श्रोता कथा सुन खुशी से झूम उठे। पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने जयश्रीराम का उद्घोष किया। पौराणिक भूमि मखौड़ाधाम में यज्ञ के चौथे दिन वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ मंडप में बने चारो कोनों और मध्य के हवन कुंड में श्रद्धालुओ व पंडितों ने आहुतियां डाला। काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इसके बाद रामकथा में श्यामजी महराज ने भगवान के बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.