सहारनपुर, दिसम्बर 4 -- श्री गीता भवन में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन कथाव्यास मनोज महाराज ने भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान श्रीराम के जन्म का वर्णन किया। महाराज बताया कि धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कथा में कथा व्यास मनोज महाराज ने कहा कि रावण व कंस जैसे अत्याचारियों का अंत करने के लिए कभी राम कभी श्याम बनकर प्रभु मानव लीला करते हैं। कहा कि तपस्या करने से भगवान खुश होते हैं। गोमता की कृपा से वंश की वृद्धि होती है। गोपालन करने वाले मनुष्य भगवान कृष्ण को बहुत अच्छे लगते हैं। महाराज ने कृष्ण जन्म की सुंदर कथा सुनाई। हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल की, नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजनों के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुवार को कथा के यजमान अनिल गोयल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.