बिजनौर, मई 29 -- पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नहटौर विधानसभा प्रभारी रमेश प्रजापति ने कहा, कि भाजपा धर्म और आस्था का व्यापार कर रही है। बताया, कि पिछली बार मामूली अंतर से हारी सभी विधानसभा सीटों पर 2027 में परचम लहराने को समीक्षा की जा रही है। यहां नहटौर सीट भी उनमें से एक है। रमेश प्रजापति बुधवार की पूर्वाह्न यहां पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 108 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां सपा प्रत्याशी कम वोटों से हारे थे। इन सभी सीटों की समीक्षा की जा रही है। 2027 में ये सभी सीटें भी जीतकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। यहां पांच दिन रहकर वह नहटौर विधानसभा क्षेत्र के साथ जिला संगठन की भी समीक्षा करेंगे। उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी झूठी पार्टी बताते हुए कहा, कि यह झूठ के बल पर केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.