फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। माघ महीने का पहला स्नान 3 जनवरी से शुरू होगा। इसके साथ ही मेला श्री रामनगरिया में एक माह का कल्पवास शुरू हो जायेगा। जप तप के संगम में हर तरफ अध्यात्म की खुशबू बिखरने लगी है। मेला श्री रामनगरिया में धर्म और अध्यात्म का अदभुत संगम देखने को मिल रहा है। बीस हजार से अधिक लोग कल्पवास करने के लिए गंगा तीरे पहुंच गये हैं। प्रशासन की ओर से भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, मैनपुरी, एटा, इटावा, कासगंज, पीलीभीत आदि जिलों से आस्थावान एक माह का कल्पवास करने के लिए गंगातट पर पहुंच गये हैं। पाचंालघाट का माघ मेला काफी पुराना है। वर्ष 1950 के आस पास गंगा तट पर माघ महीने में कुछ दिनों का साधु संत प्रवास करने लगे थे। वर्ष 1956 में श्रद्धालुओं ने गंगातट पर प...