मैनपुरी, मार्च 16 -- कस्बा के मोहल्ला मरकिचिया स्थित आंबेडकर धर्मशाला पर डा. भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें 15 अप्रैल को बाबा साहब की शोभायात्रा निकालने को लेकर विचार विमर्श कर कमेटी का गठन किया गया। बैठक में शोभायात्रा को लेकर लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक में धर्मेंद्र मोहन को शोभायात्रा समिति का अध्यक्ष, संत कुमार को संयोजक, शिवकुमार को महासचिव, रमेश प्रधान को प्रभारी व दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर जयराम सिंह, हंसराज सिंह, राहुल कुमार, विजेंद्र सिंह, राम प्रकाश आचार्य, संतोष कुमार, मोहित कुमार, डा. रवी मोहन सिंह, सचिन कुमार, विनोद कुमार, गब्बर सिंह, रोहित कुमार, वीरपाल सिंह, अरविंद अंबेडकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.