पटना, अक्टूबर 5 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को एनडीए घटकदलों के तीन शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने बारी-बारी से केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी तथा रालोमो प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा से भेंट की। इन मुलाकातों के दौरान भाजपा के बड़े नेताओं की भी उपस्थिति रही। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारे पर मंथन अंतिम चरण में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सितंबर के अपने बिहार दौरे पर भी कहा था कि नवरात्र के बाद जल्द ही एनडीए में सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। इसी कड़ी में धर्मेंद्र प्रधान की घटकदलों के नेताओं के साथ इस मुलाकात को महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.