नई दिल्ली, जनवरी 3 -- सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 आ रही है। इस फिल्म का पहला गाना संदेशे आते हैं शुक्रवार को रिलीज हुआ। इस दौरान बॉर्डर 2 की पूरी टीम और स्टार कास्ट जैसे वरुण धवन, अहान शेट्टी, भी मौजूद थे, दिलजीत दोसांझ को छोड़कर। सनी ने इस दौरान मीडिया से बात की और पिता को याद कर वह इमोशनल भी हुए।धर्मेंद्र की इस फिल्म से इंस्पायर होकर की थी बॉर्डर सनी बोलते हैं, 'मैंने बॉर्डर की थी क्योंकि जब मैंने अपने पापा की फिल्म हकीकत देखी थी वो मुझे बहुत प्यारी लगी थी। तब मैं बहुत छोटा था। जब मैं एक्टर बना तब मैंने तय किया कि मैं भी पापा जैसी एक फिल्म करूंगा। जेपी दत्ता साहब के साथ मैंने बात की और हम दोनों ने डिसाइड किया कि हम इस सब्जेक्ट पर एक फिल्म बनाएंगे जो बहुत प्यारा है और आप सबके दिलों में बसा हुआ है।'ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा सनी ने आगे कहा...