चक्रधरपुर, जून 26 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के शीर्ष अधिकारी स्तर पर तबादला किया गया है। संतरागाछी के एडीएमई धर्मेंद्र कुमार को डांगुआपोशी का एडीएमई बनाया गया। मौजूदा डांगुआपोशी एक ए डीएमई गोवर्धन इच्छागुड्डू 30 जून को सेवानिवृत होंगे जिसका जगह धर्मेन्द्र कुमार लेंगे। हटिया के एडीएमई (सी एंड डब्ल्यू) प्रोदूत पोरिया का तबादला संतरागाछी के एडीएमई धर्मेंद्र कुमार के जगह पर किया गया। उसी प्रकार खगड़पुर वर्कशॉप के ए डब्ल्यूएम/डी-1 आशु शेखर का तबादला हटिया के एडीएमई के तौर पर किया गया। वे प्रोदूत कुमार का जगह लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...