वाराणसी, नवम्बर 12 -- वाराणसी, संवाद। उदय प्रताप कॉलेज शिक्षक संघ के चुनाव के लिए मंगलवार को साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक संघ का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी प्रो. एस.के. सिंह और प्रो. मनीष सिंह के निर्देशन में हुए मतदान में प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष और प्रो. सुबोध सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। इसके साथ कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. श्यामबाबू वर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. संजीव कुमार सिंह (रसायन) संयुक्त मंत्री, डॉ. मनोज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष और प्रो. राजीव कृष्ण सिंह सदन प्रतिनिधि चुने गए। संकाय प्रतिनिधियों में विज्ञान संकाय से प्रो. तुमुल सिंह और प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, कृषि संकाय से प्रो. अजय प्रकाश सिंह और डॉ. देव नारायण सिंह, वाणिज्य संकाय से प्रो. अरुण कुमार सिंह, शिक्षा संकाय से प्रो. रश्मि सिंह तथा कला स...