कौशाम्बी, दिसम्बर 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में सोमवार को कॉलेज़ के सात छात्रों और स्काउट मास्टर ललित कुमार का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। सभी लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेकर लौटे थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी और अन्य शिक्षकों ने प्रार्थना सभा में उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। यह भारत स्काउट व गाइड कार्यक्रम विकसित युवा-विकसित भारत व एक भारत-श्रेष्ठ भारत की थीम पर आधारित था। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इसका उद्घाटन किया था। छात्रों ने पाइनियरिंग, कैम्पक्राफ्ट, एडवेंचर, नाटक, लोकनृत्य और फूड प्लाजा जैसी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इन सभी छात्रों ने कौशाम्बी के साथ-साथ प्रयागराज मंडल का भी गौरव बढ़ाया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.