विकासनगर, नवम्बर 2 -- धर्मावाला चौक के आसपास खनन कार्यों से जुड़े डंपर और भारी वाहन पांवटा-बल्लूपुर हाईवे किनारे पार्क किए जा रहे हैं। इन वाहनों में रिफ्लेक्टर भी नहीं हैं। रात को अंधेरे में कई बार इनसे हाईवे पर चलने वाले वाहन टकरा जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा रहता है। वाहन चालकों और राहगीरों को हर रोज जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है, लेकिन पुलिस-प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात इन डंपरों को सड़क के किनारे खड़ा कर ड्राइवर चले जाते हैं, जिससे कई बार तेज रफ्तार वाहन इनसे टकराते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये डंपर खनन कार्यों में लगाए जाते हैं और कुछ प्रभावशाली लोगों के कारण इन कार्रवाई नहीं होती। धर्मावाला निवासी प्रशांत पाल, प्रविंद्र सैनी, अजय नेगी ने बताया कि रात को जब हाईवे से गुजरते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.