लखनऊ, सितम्बर 23 -- धर्मांतरण व लव जिहाद रोकने के लिए नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को नवदुर्गा टास्क फोर्स का गठन किया गया। गोमती नगर, विशाल खंड-दो स्थित विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय पर कलावा बांध कर नौ महिलाओं को टास्क फोर्स में शामिल किया गया। साथ ही परिषद ने काउंसलिंग सेंटर का भी शुभारंभ किया। इसके माध्यम से दूसरे धर्मों में गई महिलाओं की घर वापसी करायी जाएगी। जय दुर्गा, जय भवानी और जय श्रीराम के जयघोष के बीच सभी ने टास्क फोर्स में शामिल बहनों का स्वागत किया। परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि ऑपरेशन कलावा के तहत टास्क फोर्स में अभी नौ बहनों को चुना गया है। यह बहने अब अन्य महिलाओं को टास्क फोर्स से जोड़ेंगी। प्रदेश के सभी जिलों में यह मुहिम चलायी जाएगी। परिषद द्वारा चलायी जा रही सनातन हेल्पलाइन नंबर पर अब तक करीब पांच हजार शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.