हरदोई, नवम्बर 29 -- शाहाबाद, संवाददाता। नगर में कथित धर्मांतरण कर निकाह कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विश्व हिंदू परिषद के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी राशिद खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसका साला शेरा अब भी फरार है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शुभम बाजपेई अपने कार्यकर्ताओं के साथ शाहाबाद कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक को एक ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मोहल्ला बाजिद खेल निवासी राशिद खां के यहां एक युवती का शेरा नाम के युवक के साथ जबरन धर्मांतरण करवाते हुए निकाह कराया गया। जामा मस्जिद चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र चौधरी को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी आलोक नारायण राज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शनिवा...