लखनऊ, जनवरी 3 -- केजीएमयू में महिला रेजिडेंट के यौन शोषण व धर्मांतरण के प्रयास के मामले की जांच दूसरी कमेटी ने भी शुरू कर दिया है। कमेटी के सदस्यों ने अपनी तरह की अलग जांच का खाका तैयार किया। कमेटी के प्रत्येक सदस्य ने अलग-अलग शिक्षकों से बातचीत व दूसरे पहलुओं पर जांच शुरू की है। जांच कमेटी के सदस्य पूर्व पुलिस महानिदेशक भावेश कुमार सिंह ने पैथोलॉजी विभाग के शिक्षकों के बयान दर्ज किए। इस मामले की तीन स्तर पर जांच चल रही है। इसमें विशाखा कमेटी यौन शोषण के मामले की जांच कर रही है। सात सदस्यीय अलग से कमेटी बनाई गई है जो धर्मांतरण का दबाव डालने के मामले की जांच रही है। पुलिस दोनों ही पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि सात सदस्यीय कमेटी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। कमेटी में शामिल पूर्व पुलिस महानिदेशक की तरफ पै...