महाराजगंज, फरवरी 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा में रविवार को धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने छापेमारी कर मामले का पर्दाफाश किया है। हिन्दू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हो रही प्रार्थना सभा में छापेमारी की। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। मौके से कई धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की गई हैं। हिन्दूवादी संगठनों को ग्राम सभा सोनबरसा में काफी दिनों से धर्मांतरण के नाम पर प्रार्थना सभा आयोजित होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना पर रविवार को भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य धर्मनाथ खरवार के नेतृत्व में सहयोगी पवन पांडेय, ज्ञानेंद्र पाठक, हृदयेश तिवारी, दीपक सोनी, योगेश जायसवाल, अमित पूरी और विश्वजीत चौबे मौके पर पहुंचे। धर्मनाथ खरवार ने प्रार्थना सभा होते देख तत्काल कोठीभार पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.