हरिद्वार, अगस्त 14 -- राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने कैबिनेट की ओर से धर्मांतरण कानून को और कठोर बनाने के फैसले का स्वागत किया। कहा गया कि जल्द ही सीएम धामी का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि देवभूमि को पवित्रता बनाए रखने में मुख्यमंत्री धामी का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद पर सख्त कानून बनाकर धामी ने राज्य की संस्कृति की रक्षा की है। कहा कि नक़ल विरोधी कानून से लेकर धर्मांतरण विरोधी कानून तक, सीएम धामी ने राज्यहित में कई अहम फैसले लिए हैं। जिलाध्यक्ष विनीत धीमान और ज्वालापुर शहर अध्यक्ष हरविंदर सिंह ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में अगले विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, कनखल शहर अध्यक्ष पंकज स्वन्नी, अनिल टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.