लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के कोड़री गांव के एक धर्मस्थल की वस्तुएं जली मिलीं। वहीं मौके से धार्मिक पुस्तक लापता है। इससे आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और विरोध जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोड़री गांव का ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंचे। धर्मस्थल के अंदर रखी वस्तुएं जला दी गई थीं। कई वस्तुएं और धार्मिक पुस्तक मौके से गायब थे। पास ही खेत में तमाम वस्तुएं जलीं पड़ी हुईं थीं। घटना से आक्रोशित लोग थाने पहुंचे। वहां तहरीर देकर मामले की जांच करने और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...