लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में एक धर्मस्थल की चटाई आदि कुछ दूर खेत पर जली हुई अवस्था में मिली। वहीं लोगों ने धार्मिक पुस्तक को भी गायब करने का आरोप लगाया है। शिकायत होकर लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के कोड़री गांव के एक धर्मस्थल पर पर गांव का एक व्यक्ति शुक्रवार की सुबह पहुंचा। उसका कहना है कि कुछ देर बाद उनको पता चला कि वहां से धर्मस्थल में रखी चटाई, कालीन व धार्मिक पुस्तक गायब मिली। वह इधर-उधर तलाश कर रहा था। तभी उसको 200 मीटर दूर खेत में कुछ जलता दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो चटाई जल रही थी। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोग थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उसका कहना है कि यह सब शरारती तत्व द्वारा माहौल खराब करने के लिए किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.