बेगूसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय में शहर के स्टेशन रोड स्थित एक धर्मशाला परिसर से अर्द्धनग्न हालत में 40 वर्षीया एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका गणिता कुमारी नावकोठी थाना के पहसारा गांव निवासी चित्तरंजन सिंह की पत्नी थी। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का एक थैला, एक मोबाइल व एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। खास बात यह है कि धर्मशाला स्थित मंदिर के मुख्य द्वार पर कांच की टूटी चूड़ियां बिखरी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों के अलावा मृतका के जान पहचान वालों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही निवासी स्वर्गीय रामलाल सिंह की पुत्री थी। बताया जाता है कि मृतका गणिता देवी एक न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.