बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की मेहदाशाहपुर पंचायत के धर्मपुर गांव में सोमवार को पंचायत स्तरीय किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें धर्मपुर गांव के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान मंझौल के क़ृषि समन्वयक मनीष कुमार ने किसानों को योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया है। किसानों को क़ृषि यंत्र खरीदने के तरीके, अनुदान की प्रक्रिया, अनुदान की राशि, यंत्रों का विवरण आदि बताया गया। कुल 91 प्रकार के क़ृषि यंत्र के बारे में बताया गया है। फ़सल बोआई से लेकर कटाई तक के यंत्रों की खरीद की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रगतिशील किसान रामदेव सिंह उर्फ़ लुखो सिंह ने कर्मियों से कई महत्वपूर्ण सवाल किए। कहा कि प्रगतिशील किसानों पर क़ृषि विभाग ध्यान नहीं देता है। नोट बुक वितरण नहीं किया गया है। कीटनाशक दवा व बीज के वितरण म...