लातेहार, जुलाई 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के धर्मपुर मुहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक स्विफ्ट कार (जेएच 01एसी-7821) में शुक्रवार की देर रात्रि अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार बैद्यनाथ ठाकुर का बताया जाता हैं। वहीं कार आदर्श ठाकुर के नाम से निबंधित है। बैद्यनाथ ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा रात करीब साढ़े 11 बजे तक कार में था। घर के बाहर कार खड़ी थी। इसके बाद वह खाना खाने घर के अंदर चला गया। रात करीब साढ़े 12 बजे बैद्यनाथ ठाकुर ने देखा कि कार में आग लगी है। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को जगाया। आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृश्यता शॉर्ट सर्किट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.