औरैया, फरवरी 9 -- याकूबपुर, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के धर्मपुर ज्ञानी बंबा पुलिया के पास रविवार देर रात पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात रही कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। दुर्घटना पुलिया से करीब 500 मीटर पहले याकूबपुर की ओर हुई। सूचना पर चौकी प्रभारी संदीप जादौन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। बताया गया कि दूध लोड कर जा रही पिकअप को सतीश राजपूत पुत्र निरंजन राजपूत निवासी कवराभोज थाना रसूलाबाद कानपुर देहातचला रहे थे। वहीं कार चालक दिलीप कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी उपरेगा थाना सहायल औरैया बताए गए हैं। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस न...