देहरादून, जनवरी 3 -- हरिद्वार। माघ माह की पौष पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के से ही हरकी पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला पर्व माना जाता है। शास्त्रों में वर्णन है कि इस दिन देवी-देवता भी पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं। जिनके साथ स्नान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं पौष पूर्णिमा पर पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने की भी मान्यता है। श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हरिद्वार गंगा तटों पर गूंजते जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.