चित्रकूट, नवम्बर 8 -- वाराणसी से खजुराहो तक संचालित होने वाली वाली वंदे भारत ट्रेन के शनिवार को पहले दिन रेलवे स्टेशन कर्वी पहुंचने पर अधिकारियों और भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। प्रभु श्रीराम के साथ वंदे भारत व भारत माता का जयघोष हुआ। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। शनिवार को दोपहर एक बजकर 10 मिनट में वंदे भारत ट्रेन स्टेशन पहुंची। डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण सिंह, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पंकज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, प्रधान मुख्य अभियंता रेलवे जेसी चौरसिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने आदि लोगों ने स्वा...