एटा, नवम्बर 7 -- धर्म नगरी कोसम स्थित वात्सल्य आरोग्यधाम के निर्माण के प्रमुख सर्वांग भूषण आचार्य चैत्य सागर के कोसमा में शुक्रवार को मंगल प्रवेश पर हजारों ग्रामीण महिला-पुरुषों ने स्वागत किया। कोसमा में जगह-जगह महिलाओं ने चैस्य सागर की आरती उतारी। 21 से 27 नवंबर तक होने वाले जैन महाकुंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आयोजन आचार्य चैत्य सागर के सानिध्य में होगा। आचार्य चैत्य सागर ने चलाई जा रही संस्थाओं के वात्सल्य आरोग्यधाम का निर्माण कराया था। भगवान चंद्रप्रभु के मंदिर का लोकार्पण भी विधि विधान के साथ होगा। जैन महाकुंभ में 40 देश से जैन बंधु, भारत के कोने-कोने से जैन अनुयाई भारी मात्रा में आएंगे। इसके लिए विशाल पंडाल आने वाले भक्तों की रहने की व्यवस्था के लिए कार्य पिछले एक महीने से जारी है, जिसका भी निरीक्षण आचार्य श्री ने किया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.