कानपुर, मार्च 18 -- रसूलाबाद, संवाददाता। कस्बे के आस्था के केंद्र धर्मगढ़ मंदिर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने भगवान भोले नाथ के दर्शन करने के बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभ कामनाएं दीं। जबकि फाग गायकों की टोली ने भोला होली खेलैं मसाने में व बम भेाला महादेव बैरागी बम भोला के गीतों के साथ श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। धर्मगढ़ मंदिर रसूलाबाद में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बडी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का दर्शन व पूजन किया। जबकि करियाबर से आए विनोद प्रकाश, पप्पू व महेंद्र आदि की टोली ने ढोलक मजीरे के साथ लंका पैज किए हनुमाना, होली खेलैं रघुवीरा अवध मां होली, मोहन नंदलाल बरसाने नहि आए व बन आए गोपी नाथ वैद्य बनवारी आदि फागों को सुनाकर श्रोताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.