संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के कबीर मगहर महोत्सव में सर्वधर्म सम्भाव सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कबीर साहब के विचारों की प्रासंगिकता और धर्म के वास्तविक रूप को उपस्थित विद्धानों ने निर्गुण गीतों और वक्तव्य के माध्यम से समझाने का प्रयास किया। महंत विचार दास द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संचालन संत हरिशरण दास ने किया। आर्य समाज के डा. राजेन्द्र मुनि ने वैदिक धर्म की विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वेद ही मानव मात्र का धर्म ग्रंथ है। उसमें मानव जीवन के कल्याण की समस्त शिक्षाएं विद्यमान हैं। वहीं ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि ईश्वर एक है उसने मानव मात्र को एक ही रूप, हो हाथ, दो पैर, दो कान, मुंह व नांक से इस संसार में भेजा है। तो सबका धर्म भी एक है वह है मानव धर्म l ईश्वर ने मानव धर्म के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.