रांची, नवम्बर 15 -- रांची। प्रमुख संवाददाता विश्व हिन्दू परिषद की ओर से शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर बिरसा चौक एवं नामकुम चौक पर बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं रांची महानगर कमेटी की ओर से चुटिया प्राचीन श्रीराम मंदिर परिसर में बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने झारखंड के जल, जंगल, जमीन, धर्म-संस्कृति एवं परम्परा की रक्षा के लिए अंग्रेजों से आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जनजाति समाज को अपने अधिकार और स्वधर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया तथा सामाजिक चेतना जगाई। मातृभूमि के प्रति उनके त्याग और बलिदान ने उन्...