आगरा, मई 29 -- रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत भाजपा का जिला पंचायत सम्मेलन हुआ। इस दौरान अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्हें धर्म न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। बुधवार की दोपहर सम्मेलन में मुख्य अतिथि व प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि हम सभी को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए कार्य करना है। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, निवर्तमान जिलाध...