देहरादून, अगस्त 11 -- जागरूक बनो आवाज उठाओ के संयोजक यशवीर आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के धराली हो या अन्य कोई स्थान जहां भी आपदा से परिवार उजड़ गये हैं वहां के प्रभावित लोगों का पूर्णरूप से पुनर्वास हो । उन्होंने कहा कि 4- 5 लाख की सहायता से पीड़ित परिवारों का कुछ नहीं होना है। जिन लोगों पर बैंकों सहित किसी भी प्रकार ऋण है वह माफ किया जाए। कहा कि अगले पांच वर्ष तक उनसे बिजली पानी आदि के बिलों की माफी की जाए। आपदा के लिए आ रही राशि का पूर्ण प्रयोग प्रभावित लोगों पर किया जाए। कहा कि इसकी पारदर्शिता के लिए 10 हजार से अधिक राशि देने बालों के नाम प्रतिदिन सार्वजनिक हो और खर्च का ब्यौरा भी दिया जाए।इससे लोगों को पता चले कि उनके धन का सदुपयोग हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.