मिर्जापुर, दिसम्बर 22 -- मिर्जापुर, संवादाता l महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदल कर विकसित भारत जी राम जी किए जाने पर सोमवार को जिला, शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया l प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस डॉक्टर शिव कुमार सिंह ने किया l इस दौरान हुई सभा को जलाध्यक्ष, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, शहर कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने संबोधित करते हुए ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने की निंदा करते हुए कहा बीजेपी सरकार का यह कदम राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है l कुछ नया करने की बजाय पुराने, ऐतिहासिक कार्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया l धरना, प्रदर्शन में छोटे खान, शिवशंकर चौबे,जनार्दन पाण्डेय आदि पार्टी कार्यकर्त्ता रहे

हिंदी हिन्दुस्त...