मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ राजू ने बुधवार को सभी प्रखंडों के साथ ऑनलाइन स्वास्थ्य समीक्षा बैठक की। इस दौरान चार स्वास्थ्य प्रबंधकों के ऑनलाइन समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए उनके एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी फैजान आलम अशरफी भी थे। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधकों के साथ ऑनलाइन बैठक की गयी। इस दौरान अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधा, दवा की उपलब्धता, पॉस प्रिंटर, टोकन डिस्प्ले सिस्टम के क्रियान्वयन सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्...