हाथरस, फरवरी 25 -- हाथरस। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का चल रहा धरना 18वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। शहर के आगरा रोड कंचन नगर स्थित अपने आवास के बाहर पंकज धवरैय्या ने अपने हाथों में मांगों के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। मंगलवार को धरना स्थल पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। धरना पर बैठे आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समर्थक सुंदरकांड पाठ का वर्णन किया। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर हाथरस से दिल्ली के लिए सवर्ण संगठनों की प्रस्तावित सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को 07 फरवरी को पुलिस-प्रशासन ने अनुमति नहीं होने की बात कहकर रोक दिया था। पदयात्रा रोके जाने के बाद आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्षत पंकज धवरैय्या आगर...