एटा, जुलाई 9 -- बुधवार को रामजीलाल सुमन की अध्यक्षता में होने वाले सपा के धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। सपा कई स्थानीय मुद्दों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने वाली थी। रात में ही सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए। मुख्य पदाधिकारियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। सपा की ओर से होने वाला धरना नहीं हो सका। करीब एक सप्ताह पहले सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने एटा में नौ जुलाई को धरना करने का एलान किया था। इसमें प्रमुख रूप से मारहरा क्षेत्र सिरसा बदन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा जैथरा क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के होर्डिंग्स फाड़ने तथा अवागढ़ क्षेत्र में दलित की बरात में हुए बवाल जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल थे। इसके लिए रामजी लाल सुमन ने नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.