कन्नौज, दिसम्बर 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कार्यरत सचिवों का आंदोलन अब उग्र रूप लेने जा रहा है। लंबे समय से वेतन विसंगति, पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, नियमितीकरण सहित कई ज्वलंत मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे सचिवों ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप से सभी सचिव लेफ्ट हो गए। धरना स्थल पर पहुंचे बीडीओ को सचिवों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रदर्शन में मौजूद सचिवों ने एक स्वर से कहा कि प्रशासन और सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। कई बार ज्ञापन देने, धरना देने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। अब धैर्य का बांध टूट चुका है। शुक्रवार को सचिवों ने ब्लॉक परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सचिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.