रांची, मई 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रांची में प्रदेश कांग्रेस कंट्रोल रूम के प्रभारी और सदस्यों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में बंधु तिर्की, सूर्यकांत शुक्ला, सतीश पॉल मुंजनी, लालकिशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ, जितेंद्र त्रिवेदी, अख्तर अली और हिमांशु शेखर उपस्थित थे। 26 मई को सरना धर्म कोड लागू करने को लेकर राजभवन रांची के समक्ष 11 बजे विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसको सफल बनाने के लिए बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरना धर्म कोड को लेकर धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 22 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में वरिष्ठ महिला नेत्रियों की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद प्रदेश कार...