बरेली, दिसम्बर 11 -- नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल पर बकाया किसानों के 70 करोड़ रुपये के भुगतान कराने की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को शुक्रवार को कई वकीलों ने समर्थन दिया। ओसवाल चीनी मिल पर किसानों के बकाया 70 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग को पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के नेतृत्व में किसान तहसील में धरना दे रहे हैं। गुरुवार को चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। गुरुवार को एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, पूर्व सचिव दुष्यंत गंगवार, अधिवक्ता राजीव गंगवार, वीरेंद्र पटेल, सुरेश पटेल, नूरी जैदी, अनिल दिवाकर, अरविंद कुमार यादव, भुवनेश गंगवार, सीपी गंगवार, उमेश गंगवार, मोहम्मद हारून अंसारी ने धरनास्थल पहुंचकर समर्थन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.