रुडकी, जून 24 -- ग्राम लाठरदेवाहुण स्थित एक दवाई कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक हफ्ता पूर्व धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। जो मंगलवार को भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच लेबर इंस्पेक्टर द्वारा आकर बातचीत की गई। ग्राम लाठरदेवाहुण स्थित एक दवाई कंपनी के कर्मचारियों द्वारा वेतन बढ़ाने के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर भी कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। धरना प्रदर्शन दे रहे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतनमान उन्हें कंपनी द्वारा दिया जाना चाहिए। कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन दे रहे कर्मचारियों से मिलने लेबर इंस्पेक्टर अनिल कुमार भी पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.