मुजफ्फर नगर, सितम्बर 29 -- छपार। टोल प्लाजा पर हटाए गए कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। धरनारत महिला कर्मी पूजा की तबीयत बिगड़ गई, जिसे पुरकाजी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। भारतीय किसान मजदूर सयुंक्त मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि जाति धर्म की लडाई नही है बल्कि इंसानियत की लडाई है। डिप्टी मैनेजर अरविन्द पाण्डेय की हत्या कर दी गई थी, जो सरासर गलत है। कर्मचारियों को उनके हक मिलना चाहिए। यह सर्वसमाज की लडाई है। कर्मचारियों को नही हटने दिया जायेगा। रविवार दोपहर में धरने पर बैठी पचेंडा की महिला कर्मी पूजा की अचानक हालत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश हो गई। जिससे कर्मचारियों में हडकंप मच गया।सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा उसे पुरकाजी सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसका जिला अस्पताल मे...