दुमका, नवम्बर 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा दुमका द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद सिद्धू-कान्हू एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर की गई। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इन महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए समाज सुधार, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य परितोष सोरेन, जिला महामंत्री पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष सह सह संयोजक जिला कमेटी मार्शल ऋषिराज टुडू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शाह, भाजपा नेता डॉ अनुज आर्य, ओम केसरी, संतोष सोरेन, नरेश सिंह, दीपक स्वर्णका...