गढ़वा, जून 24 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सोनपुरवा पंचायत स्थित मीडिल स्कूल परिसर में सोमवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कैंप लगाया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक मुख्या रूप से मौजूद थीं। कैंप में तीन महिलाओं का गोदभराई के अलावा बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। उसके अलावा कैंप में पेंशन और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर बीडीओ ने कैंप में मौजूद आदिम जनजाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों को विस्तार पूर्वक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों के उत्थान के लिए सरकार अलग-अलग योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने संबंधित लोगों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, पंचायत सचिव सह प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.