गिरडीह, जून 24 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखण्ड अंतर्गत अमतरो पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोरियाटांड़ में जनजाति वर्ग के लोगों को धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत शिविर लगाकर लाभ दिए जाने के उद्देश्य से गिरिडीह उपायुक्त के आदेशानुसार व्यापक प्रचार प्रसार कर सोमवार को शिविर लगाए जाने का निर्देश दिया गया था। इसके आलोक में गावां प्रखण्ड कार्यालय की ओर से पत्र निर्गत कर सोमवार को आदिवासी बहुल 9 गांवों के लोगों को लाभ देने के उद्देश्य से शिविर लगाए जाने हेतु चिट्ठी निर्गत की गई थी। परन्तु यहां शिविर तो लगाया गया परंतु शिविर में न तो पदाधिकारी पहुंचे और न ही पर्याप्त लाभुक। जिससे एक बार फिर जनजाति वर्ग के लोगों को सरकारी लाभ देने से वंचित रख दिया गया। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पीएम आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.