रांची, नवम्बर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने रांची में 150 कार्यक्रम करने की तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को भाजपा रांची महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। कार्यशाला में तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा बोले, धरती आबा की जयंती को भाजपा धूमधाम से मनाएगी। कांग्रेस ने हमेशा बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और योगदान को दबाया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके संघर्ष को देशभर में सम्मान दिलाया। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा, 15 नवंबर को रांची के सभी 934 बूथों पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.