चाईबासा, सितम्बर 13 -- चाईबासा। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा सुपलसाई चौक चाईबासा में स्थित है। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा उनके सम्मान में कई वर्षों पूर्व जिला प्रशासन प सिंहभूम द्वारा स्थापित किया गया था। प्रतिमा स्थल का घेराव भी किया गया है। वर्तमान में भगवान मुंडा की प्रतिमा जर्जर तथा आंशिक रूप से खंडित हो गई है तथा अपने जीर्णोद्धार की बाट जोह रही है। मामले पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शुक्रवार को डीडीसी संदीप कुमार मीणा को पत्र प्रेषित कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए प्रतिमा का जीर्णोद्धार तथा प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण हेतु जिला प्रशासन का योगदान मांगा। त्रिशानु ने कहा कि पंद्रह नवम्बर को प्रति वर्ष उनका जन्मदिन व झारखंड राज्य का स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जि...