लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- जनजाति बाहुल्य गांवों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं से संतृप्त करने के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया गया। पलिया के 30 और निघासन की दो ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर गांव वालोंको योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनका लाभ मिल रहा है या नहीं इसका सत्यापन किया गया। परियोजना अधिकारी जनजाति विकास यूके सिंह के समन्वय से आयाजित चौपालों में ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। परियोजना अधिकारी चंदनचौकी यूके सिंह ने बताया कि अभियान के पहले चरण में इन सभी ग्राम पंचायतों में योजनाओं का सर्वे कराया गया। इसके बाद पात्रों को लाभान्वित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शुक्रवार को निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलपरसुआ में चौपाल का आयोजन िकया गया। इसमें उपायुक्त मनरेगा सुशांत सिंह, बीडीओ निघासन ...