कन्नौज, मई 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा अखिल भारतीय शाक्य महासभा ने नगर में तिरंगा पार्क से मोहल्ला भैनपुरा स्थित तथागत गौतम बुद्ध विहार तक धम्म यात्रा निकाली। यहां भजन कीर्तन के साथ खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। अखिल भारतीय शाक्य महासभा जिलाध्यक्ष हरिशरण शाक्य सभासद के नेतृत्व में निकाली गई धम्म-यात्रा मोहल्ला भैनपुरा स्थित तथागत बुद्धबिहार पहुंची। वहां प्रार्थना सभा के बाद ढोलक की थाप पर बुद्ध गीत गाए गए। इस दौरान महासभा के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शाक्य एडवोकेट, प्रदेश सचिव गौरव शाक्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित शाक्य, महासचिव राजेश कुमार शाक्य एडवोकेट, रविन्द्र सिंह उर्फ राजू शाक्य, मीडिया प्रभारी अमित शाक्य सभासद...