गंगापार, अप्रैल 22 -- सिकंदरा, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थाना क्षेत्र के धमौर मोड़ के पास भूमि विवाद में 30 जुलाई 2024 को दो पक्षों में विवाद हो गया था। गोली चलने से एक पक्ष के मुलायम पुत्र रामा यादव निवासी गोपालापुर की मौत हो गई थी। मृतक मुलायम के पिता की तहरीर पर बहरिया थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें बहरिया के धनपालपुर निवासी राहुल पासी पुत्र लालाराम भी आरोपी था। मुख्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लेकिन राहुल फरार चल रहा था। मंगलवार को बहरिया पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार करके कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.