खगडि़या, फरवरी 2 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि। मानसी-सहरसा रेलखंड के बीच स्थित धमारा घाट रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं। यह स्टेशन प्रसिद्ध मां कात्यायनी धाम के निकट होने के कारण धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद यहां यात्री सुविधाओं का घोर अभाव हुआ है। यह पर मुलभूत सुविधाओं का आभाव है। स्टेशन पर उपलब्ध चारों चापाकल पूरी तरह खराब पड़े हैं, जिससे यात्रियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। वहीं स्टेशन पर बना एकमात्र शौचालय हमेशा बंद रहता है, जिसका उपयोग केवल रेलवे कर्मचारी करते हैं। इससे खासकर महिला यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्लेटफार्म संख्या दो पर यात्री शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को धूप और बारिश में ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में ...